विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- महराजगंज में कल 6वें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना कर दी गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों सहित जनपद से सटे भारत – नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। इसके साथ ही नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पैदल गश्त एवं हर आने जाने वालों की सघन तलाशी की जा रही है।

                                                                                        (प्रदीप गुप्ता, एसपी)

तथा महराजगंज के पांच विधानसभा सदर, फरेंदा, नौतनवा,सिसवा, पनियरा से कुल 57 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए 2221 केंद्र बनाए गए हैं जिस पर 19.42 लाख मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि कल होने वाले मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्र पर रवाना हो गई है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे होने के कारण सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। नेपाल के अधिकारियों से वार्ता कर एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra