बाढ के खतरे को देखते हुए यमुना के बीच से हटाया गया पैंटून पुल

UP Special News

मथुरा/जनमत। पहाड़ी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से उत्तराखण्ड के कई इलाकों में बाढ की स्थति बनी हुई है। जिसके बाद धर्म नगरी वृन्दावन में स्थित यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा किसी अनहोनी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए मांट वृंदावन के पैंटून पुल को हटाया जा रहा है।

विभाग द्वारा ग्रामीणों को यमुना पार से लाने ले जाने के लिए सटीमरों का संचालन जारी है। ताकि ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रति वर्ष 15 जून के बाद पैंटून पुल को हटा दिया जाता है जिससे कि यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कोई अनहोनी न हो सके। पुल हटाने के काम में जुटे नाहर सिंह ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अक्टूबर तक पुल का संचालन बंद रहेगा।

REPORTED BY – JAHID

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR