रामनगरी पहुचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या पहुचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रामजन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन किया।उसके बाद हनुमानगढ़ी में पहुँचकर हनुमंत लला के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम राम जी पर राजनीति नहीं करते।

बीजेपी अगर सोचती है कि प्रभु राम केवल उसके हैं, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। भगवान राम सबके हैं उनसे ज्यादा हमारे हैं। हम राम लला हनुमान जी वो अन्य देवताओं के भी दर्शन करेंगे।इस शासन ने उपेक्षित व पीड़ित ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए ब्राम्हण सम्मेलन शुरू किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन के बाद शुरू कर रहे हैं।जो सारे प्रदेश में चलेगा। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मण समाज से है जो सभी देवताओं की पूजा करते हैं।उन्होंने कहा कि हम धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करते।राम लला पर राजनीति नहीं करते।हम भगवान राम में आस्था रखते हैं। रोजाना सुबह उनकी पूजा करते है. 2022के चुनाव पर कहा कि बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेंगी किसी भी दल से गठबंधन न करके केवल जनता व सर्वसमाज से ही पार्टी गठबंधन करेगी।

ऐसा पहले भी सर्व समाज से गठबंधन कर चुनाव जीत कर हम सरकार बना चुके हैं। अयोध्या के दर्शन पूजन के बाद ब्राह्मण सम्मेलन के ताराजी रिसार्ट कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

Posted By:- Amitabh Chaubey              Reported By:- Azam Khan