केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामलला के किये “दर्शन”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  रामलला के दर्शन के लिए  अयोध्या पहुचे  और भगवान रामलला का दर्शन पूजन किया इसके बाद  मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आए। आज मुझे भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला.

साथ ही बताया कि जब द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनीं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आया. कांग्रेस चुनाव के दौरान झूठ फैलाने का काम करती रही है। जब यह स्पष्ट हो गया कि निमंत्रण (प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का) वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेजा गया था, तो राहुल गांधी का झूठ देश के सामने उजागर हो गया।बस्ती जाते वक्त अयोध्या में रामलला का लिया था आशीर्वाद।

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…