Friday, September 20, 2024

योगी मंत्रिमंडल का हुआ पहला विस्तार, कई नए मंत्रियों ने ली शपथ…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में भाजपा  सरकार बनने के बाद  इसका आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का पहला विस्तार  हो गया है। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाई  हैं। इनमें 6 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्रीयों ने शपथ ली.  उप्र में कैबिनेट में विस्तार में कुल 23 मंत्रीयों ने  शपथ ली ।  मंत्रिमंडल में कई   नए चेहरों के शामिल होने व करीब छह  मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया है.  इसमें महेंद्र सिंह, सुरेश राणा,अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल शपथ ली। वहीं नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण कर चुके मंत्रियों की सूची :-