चंदौली में 70वीं राज्य स्तरीय बुशू खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 10 मंडलों से खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
उप्र के चंदौली जनपद के नेशनल इंटर कॉलेज में 70वीं राज्य स्तरीय बुशू खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 मंडलों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के नेशनल इंटर कॉलेज में 70वीं राज्य स्तरीय बुशू खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 मंडलों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न वर्गों में बुशू खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। खेल प्रतियोगिता के आयोजन से जिले में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।



