गंगा का जल स्तर बढ़ने से लगभग एक दर्जन गांव के पांच सौ परिवार बाढ़ प्रभावित

UP Special News

फ़तेहपुर/जनमत 26 सितम्बर 2024। जनपद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंमी ऊपर बह रहा है। जिसके कारण बिन्दकी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अभयपुर व आशापुर ग्राम पंचायत के नौ मजरे बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है। जिनमें बेनीखेड़ा, बेरीनारी, सदनहा, मल्लू खेड़ा, जाड़े का पुरवा, बिंदकी फारम, औसेरीखेड़ा, दनियापुर आदि गांव है। वहीं कई गांव पूरी तरह पानी से घिर जाने से मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए जहां कई गांवों में नाव से आवागमन हो रहा है। घरों में पानी पहुंचने से लगभग 130 परिवारों को बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाया जा चुका है। जहां पन्नी का तंबू डालकर रहने को मजबूर हो रहे हैं।

वहीं पानी भरने के कारण छह गांवों के प्राथमिक विद्यालय को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने दरियापुर स्थित महुआ घाटी बाढ़ राहत शिविर में डेरा डाले ग्रामीणों के खाने-पीने के साथ ही चिकित्सा व्यवस्था की गयीं हैं। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की जा रही है। इसके अलावा किसानों की अनुमानित 150 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई है। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा पानी कम होने पर फसलों का सर्वे कराया जाएगा।


उपजिलाधिकारी बिन्दकी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसमें हम लोगों ने बाढ़ चौकियों व अधिकारियों के माध्यम से भ्रमण करके विस्थापित परिवारों की मदद की जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांव के लगभग पांच सौ परिवार प्रभावित हुए हैं जिनको शासन के द्वारा अनुमन्य सहायता दिलवा रहे हैं। चिकित्सा विभाग की टीम गांव में लगी हुई है वहीं किसानों की लगभग डेढ़ सौ हेक्टेयर फसलों में पानी भरा था जिसका सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाएगा।

REPORTED BY – BHIM SHANKAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR