कालेज प्रशासन और युग दधीचि देहदान अभियान के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित

UP Special News

कानपुर देहात/जनमत 27 सितम्बर 2024। राजकीय मेडिकल कालेज में आज मेडिकल कालेज प्रशासन और युग दधीचि देहदान अभियान के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने अहम जानकारी दी। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन और संस्था के पदाधिकारियों ने देहदान अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मेडिकल कालेज ने प्राचार्य ने कालेज में शिक्षण सत्र के शुरुआत होने को लेकर भी जानकारी दी।
दरअसल जनपद कानपुर देहात के कुंभी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज प्रेस वार्ता का आयोजन जिलाधिकारी आलोक सिंह की मौजूदगी में किया गया। प्रेस वार्ता में युग दधीचि देहदान संस्थान के पदाधिकारियों ने देहदान अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी और मेडिकल कॉलेज में बच्चों के शिक्षा के लिए उपयोगिता के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जहां मेडिकल कॉलेज में शिक्षण सत्र शुरू होने के विषय में जानकारी देते हुए संस्था की भी जमकर तारीफ की।

REPORTED BY – AKHILESH TRIVEDI

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR