मछली पालन के आधुनिक पद्धतियों को अपनाये मत्स्य पालक-संजय निषाद

UP Special News

भदोही/जनमत 30 सितम्बर 2024। जनपद में मंत्री संजय कुमार निषाद ने विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, एससी एसटी आयोग के सदस्य मिठाई लाल, जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, डिप्टी डॉयरेक्टर मत्स्य (लखनऊ) हरेन्द्र की उपस्थिति में जनपदीय मत्स्य विकास कार्यो के सम्बन्ध में कलेक्टेट सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मंत्री निषाद ने बताया कि मत्स्य परिवारों की 2 लाख से कम आय पर उनके बच्चों द्वारा इण्टर पास करने पर 10 हजार, ग्रेजुएट पर 20 हजार, पीजी या तकनीकी शिक्षा पर 50 हजार, सहायता राशि प्रदान की जायेगी। मत्स्य समाज के सदस्यों को इलाज हेतु 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जायेगी। एक्सपोजर विजिट में मत्स्य समुदाय के 10 युवा अन्य प्रदेशों में जाकर जीवकोपार्जन के आधुनिक पद्धतियों का अवलोकन करने के पश्चात् अपने ही जनपद में नया स्वरोजगार शुरू करेंगे। विगत दिनों तहसील औराई सभागार में हुए तालाब पट्टा निलामी आवंटन प्रक्रिया में एक ही समिति को गलत तरीके से लाभ दिलाये जाने का मामला संज्ञान में आने पर मंत्री जी ने जिलाधिकारी को जॉच करने का निर्देश दिया।

ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक प्रमोद आदर्श द्वारा जनपद में एक दशक से भी अधिक लम्बे समय तक कार्यरत रहते हुए भी विगत वर्षो में विभागीय उपलब्धियॉ लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जॉच करने का निर्देश दिया। मंत्री ने मत्स्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि सभी शासनादेश व योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनप्रतिनिधियों, डीएम व सीडीओ को अवगत कराते हुए उन्हीं के नेतृत्व में लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिन में मछुआ सदस्यों का बीमा कराते हुए उन्हें रिपोर्ट से अवगत कराये।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को विकसित, अर्द्ध विकसित, अविकसित, पोखरों की सूची बनाकर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों को डीपीआर के मुताबित किया जाय। तालाब का पट्टा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनप्रतिनिधियों व डीएम व सीडीओ की निगरानी में पट्टा निलामी सुनिश्चित किया जाय। मत्स्य समुदाय को आधुनिक मछली पालन का ज्ञान दिया जाय। फिसरीज की आधुनिक विधियों में घर में ही टैंक बनाकर मछली पालन किया जा रहा है। इसके लिए मछुवारों को ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि गॉव के खाली पोखरों को भर दिया जाय। बिजली विभाग को निर्देशित किया कि आधुनिक मछली पालन में महिलाओं को अनुदान में मिले इरीगेटर को चलाने हेतु रात में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि अब हाईटेक टेक्नोलॉजी से मछली पालन किया जा रहा है। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एलडीएम को मछुआरों को कैम्प लगाकर क्रेडिट कार्ड व मत्स्य योजनाओं में अनुदान हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया। नेडा विभाग को निर्देशित किया कि मछुआ बाहुल्य गॉव में सोलर लाईटस लगवाना सुनिश्चित करें।
पीएम मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत मछुआ समुदाय मत्स्य पालक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य कार्यकर्ता, महिला एसटीएसटी से इतर गलत तरीके से लाभार्थियों का चयन करने पर जिलाधिकारी को जॉच करने हेतु निर्देश दिया। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत 2023-24 के वितरण को भी जॉच करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत वर्ष-2023-24 को परियोजनावार विवरण, सघर मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड का माहवार लक्ष्य एवं पूर्ति का विवरण, रिवर रैचिंग, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य आवास, दैवीय आपदा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियॉ, विभागीय जलाशय/मत्स्य प्रक्षेत्र, मछुआ परिवारों का विवरण सहित मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए जानकारी दी।

REPORTED BY – ANAND TIWARI

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR