हो जाए सावधान ! लगातार चल सकती है लू…

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने गुजरात के विदर्भ और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर भीषण लू चल तल सकती है।हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र व कच्छ, मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चल सकती है।

पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में कहर बरपा रही लू के अभी अगले 24 घंटे तक लगातार चल सकती है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून मजबूत हुआ है। उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है। कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.