राजा भैया की जनसेवा संकल्प यात्रा का हुआ “आगाज”…

UP Special News

 

प्रतापगढ़(जनमत) :- जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह जो राजा भइया के नाम से मशहूर हैं    ने मंगलवार 31 अगस्त 2021 को जनसेवा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया। इसी के साथ ही समर्थकों के साथ बेंती राजभवन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या में रामलला का दर्शन कर राजा भइया प्रदेशव्यापी जनसेवा संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। बेंती से प्रतापगढ़ मुख्यालय होते हुए राजा भइया सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचेंगे। रास्ते में कार्यकर्ता और समर्थक राजा भइया के काफिले को रोककर उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगे।आपको बता दे कि नवंबर 2018 में राजा भइया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से राजनैतिक दल का गठन किया था। वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजा भइया की पार्टी पहली बार मैदान में उतरेगी। जनसेवा संकल्प यात्रा विधानसभा चुनाव का आधार तय करेगी।

राजा भइया जनसेवा संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे। उनका मुख्य फोकस गांवों पर है। वह गावों में किसान, मजूदर और नौजवानों से मिलकर उनसे सीधा संवाद करेंगे। सीधे संवाद का उद्देश्य लोगों की समस्या को जानना और उसके अनुरुप पार्टी का एजेंडा तैयार करना है। जनसेवा संकल्प यात्रा में राजा भइया के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी अयोध्या रवाना हुए हैं और इनके साथ हजारों की संख्या में पार्टी नेता भी शामिल हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- VIAKS GUPTA.