प्रतापगढ़ पहुंची कांग्रेस की “प्रतिज्ञा यात्रा”…

UP Special News

प्रतापगढ़  (जनमत) :- कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रामपुरखास पहुँची. इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी,अजय राय ने इस यात्रा का नेतृत्व  किया.  वहीँ इस यात्रा के बीच रामपुरखास विधान में उमड़ा कांग्रेसी समर्थको का बड़ा हुजूम. कांग्रेसी समर्थको  हजारो की संख्या में उमड़े और जगह-जगह प्रमोद तिवारी का किया भव्य स्वागत भी किया गया.

वहीँ प्रतिज्ञा यात्रा के कई मायने निकाले जा रहें हैं. एक तरह से प्रमोद तिवारी ने रामपुरखास विधानसभा में सियासी शक्तिप्रदर्शन किया. इसके बाद प्रतापगढ़ से अमेठी जिले के लिए कांग्रेस की यात्रा हुई रवाना.  इस दौरान  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि  भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर  है और महंगाई भाजपा के कफ़न में आखिरी कील साबित होगी.  साथ ही जानकारी दी गयी कि इस विधानसभा चुनाव 2022 में 40 प्रतिशत महिलाओ को कांग्रेस टिकट देगी और महिलाओं की सहभागिता को आगे और भी बढ़ाया जाएगा.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- VIKAS GUPTA…