आज बदायूँ पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्ष पर साधा निशाना

UP Special News राजनीति

बदायूँ(जनमत):- आज बदायूँ पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। विपक्ष पर निशाना साधते हुये हमला बोला।  कहां जब बहुजन समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब राशन हाथी के पेट में समा जाता था भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी को हर सुविधा मिल रही है तो बहीं सपा पर निशाना साधते हुये कहाँ सैफई में एक महोत्सव होता है सैफई महोत्सव बाकी उत्तर प्रदेश में कोई महोत्सव नहीं होता। लेकिन योगी सरकार में कावर यात्रा से लेकर अन्य सभी प्रोग्राम होते है।

मैने आपसे कहा था महेश जी की मूछ इतनी टाइट करा देंगे कि गुंडे माफिया गले मे तख्ती टांग कर घूमेंगें।  मैं मां गंगा के किनारे बसे जनपद बदायूँ में आपका अभिनंदन करता हूँ। दिल्ली वाले भाई बहन कोरोना में गायब थे बहन जी भी गायब थीं। पांच साल पहले बदायूँ में माफिया सक्रिय थे। सबसे ज्यादा गंगा की कृपा बरस रही है तो बदायूँ पर बरस रही है यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा।

कोरोना की तीसरी बेव कब आयी कब गयी पता नही चला। माफियाओ के लिए बुलडोजर का लिवर है और एक हाथ मे विकास की चावी है यह कोरोना भी जानता है। जो कहते थे मोदी जी का टीका है उनकी जान भी उसी टीके ने बचाई।  बहन जी के हाथी का पेट तो इतना बड़ा था कि सारा राशन खा जाता था|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Yogesh Gupta