भारत सरकार अपने नागरिकों की हर हाल में वापसी करेगी “सुनिश्चित”…

UP Special News

सोनभद्र (जनमत) :- सोनभद्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है। आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला इन्होंने आपको पीछे रखने का काम किया, ऐसे लोगों को कभी माफ मत करना।प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, भारत की सेनाओं के अपमान करते हों, भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों। वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते।जौनपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि दुनिया के बाकी देश अपने नागरिकों को लेकर चले गए, क्या भारत सरकार सो रही थी? हजारों की संख्या में आज भी बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं जिसके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।

सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है। मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..