मंत्री आशुतोष टण्डन ने राहुल गांधी पर कसा तंज

UP Special News राजनीति

हरदोई(जनमत):- हरदोई में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिले में पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा।अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश निश्चिंत रहें प्रदेश एक सफल हाथों में है यह उनके कार्यकाल का उत्तर प्रदेश नहीं रहा है और आने वाले 5 वर्षों में प्रदेश अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।राहुल गांधी पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा 8 साल में जम्मू में प्रगति हुई है।राहुल गांधी भ्रमित हताश निराश हैं विदेशों में जाकर देश की बदनामी करा रहे हैं वह विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

हरदोई पहुंचे मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित दल है। हमारी गतिविधियां दो तरह से चलती रहती हैं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित में काम के लिए लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाने के लिए निरंतर काम चलता है और दूसरा संगठन संगठनात्मक काम भी किया जाता है।अन्य दल चुनाव के बाद कहां चले जाते हैं कहां रहते हैं वह नहीं जानते।हम बूथ स्तर पर अभियान को चला कर जहां अभी संपन्न हुए चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं वहां पर तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और आने वाले चुनाव के लिए मजबूती से काम करेंगे।

सोनिया गांधी को ईडी के द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेकर उन्होंने कहा कि तमाम संस्थान है सवैधानिक है और संवैधानिक काम करते हैं राजनीतिक दलों का दखल नहीं होता है वह अपना काम करते हैं।अपराध को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस है।अपराध को लेकर जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि यूपी से संगठित अपराध का सफाया हो चुका है और लगभग दो हजार करोड़ के बिल्डिंग के माफियाओं से खाली कराई गई है उत्तर प्रदेश में अपराधियों की कमर टूट चुकी है अपराधी थर थर कांपते हैं। उत्तर प्रदेश की मिसाल कानून व्यवस्था को लेकर अन्य प्रदेशों में दी जा रही है।

अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश निश्चिंत रहें प्रदेश सबल हाथों में है। पिछले 5 वर्षों में यूपी ने उल्लेखनीय काम किया है कानून व्यवस्था सुधरी है केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के कार्यकाल का प्रदेश अब नहीं रहा है और आने वाले 5 वर्षों में प्रदेश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। हार्दिक पटेल के बयान पर उन्होंने कहा भाजपा एक बड़ा दल है।मोदी से प्रभावित होकर लोग आ रहे हैं जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और जो शामिल हो रहा है वह भाजपा को बल प्रदान कर रहे हैं।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey