जलशक्ति मंत्री महाराजगंज जनपद का किया दौरा

UP Special News

महाराजगंज(जनमत):- प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह महाराजगंज जनपद के दौरे पर रहे इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बी गैप बांध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पूर्व काम करने की निर्देश दिए। नेपाल में पडने वाले बन्धो का रखरखाव भारत करता है। इससे संबंधित कुल 6 बांधों के चल रहे मरम्मत कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

इसके बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महाराजगंज जिले के रोहिन छोटी गंडक आदि नदियों पर बने बन्धो का मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते समय पूर्व बाढ़ बचाव के कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया इस दौरान बातचीत में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मंत्रियों का समूह लगातार जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहा है इसी के क्रम में आज महाराजगंज जिले में और नेपाल राष्ट्र के रंगों का दिल से अगर समय पूर्व कार्य करने का निर्देश दिया।

Reported By:- Naveen Mishra

Posted By:- Amitabh Chaubey