खेल मैदान में “दबंगो” का अवैध “कब्जा” खाली करवाने में “प्रशासन” “फेल”

UP Special News

कौशांबी (जनमत ) :- सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर गाँव मे खेल मैदान के लिए ज़मीन उपलब्ध कराई, ताकि युवा खेलो की प्रक्टिस कर सके। लेकिन कौशांबी ज़िले में खेल मैदान की ज़मीन पर माफियाओं ने कब्ज़ा कर रखा है। इन माफियाओं के चलते युवाओ और बच्चों की खेल प्रतिभा में निखार नही आ रही है।

चायल तहसील के सुरसैनी गाँव में खेल मैदान के लिए ज़मीन तो उपलब्ध है, लेकिन उस पर गांव के ही भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। गाँव की प्रधान स्वाति शुक्ला और युवाओ ने अवैध कब्ज़े की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुकें है। लेकिन आज तक इसका निराकरण नहीं हो सका है। इसके चलते युवा और बच्चे गाँव की गलियों में खेलने के लिए मजबूर है। गाँव के रहने वाले सचिन ने बताया कि हमारे खेलने के लिए मैदान नहीं है।

हमे मैदान और खेलने की व्यवस्था चाहिए। इस मामले में ग्राम प्रधान स्वाति शुक्ला का कहना है कि हमने थाना दिवस और एसडीएम को कब्ज़ा हटाने के लिए एप्लिकेशन दिया था। बताया था कि भूमि पर गाँव के दबंग का कब्ज़ा है। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिन्होंने कब्ज़ा कर रखा है, उनके कारण कब्ज़ा हटाया नही जा रहा है। वहाँ पर खेल मैदान और ग्रामसभा की ज़मीन है। जिसके चलते बच्चे वहाँ पर खेल नहीं पाते है।

यहाँ पर योगी सरकार का बुलडोज़र और अधिकारी दोनों ही फेल नज़र आ रहा है। भूमाफिया का रसूख ऐसा है कि कोई भी राजस्व अधिकारी और कर्मचारी गाँव जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। ये हम नहीं लेखपाल की रिपोर्ट में लिखा है की अगर वहाँ पर भूमि की पैमाइश करने गए तो बवाल हो सकता है।  इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने एसडीएम चायल को पत्र लिख कर खेल मैदान की जमीन को खाली करवाने के लिए कहा है। खेल मैदान में जिसका भी अवैध कब्जा मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Reported By – Rahul Bhatt 

Published By – Vishal Mishra