यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन “हाईअलर्ट”…

UP Special News

फतेहपुर (जनमत) :- एमपी व आसपास के क्षेत्रों में हुई अधिक बारिश की वजह से यमुना उफान पर है और जलस्तर खतरे के निशान से  1.66 मीटर ऊपर बहने लगा है , जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट ने जारी किया है। दरअसल फतेहपुर गंगा यमुना के बीच बसा हुआ जिला है ,जहाँ यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है , बाढ़ राहत कण्ट्रोल रूम भी स्थापित किया है जो 24 घंटे अलर्ट पर है ।

यमुना नदी के उफान पर होने पर बाढ़ का दायरा बढ़ता जा रहा है जिसके कारण जिले के सदर तहसील के ललौली कस्बे के यमुना पुल पर पानी बांदा कानपुर मार्ग पर दो फ़ीट ऊपर बह रहा है। खतरे को देखते हुए फतेहपुर और बांदा प्रशासन ने अगले आदेश तक आवागमन को पूरी तरह रोक दिया है।

वहीँ ललौली थाने क्षेत्र के पल्टू पुरवा में बाढ़ से बंधा भी टूट गया है और फंसे ग्रामीणों को नाव की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है। अगर तहसील क्षेत्र के कोर्राकनक ग्राम सभा की बात करें तो यहाँ यमुना में बाढ़ के कारण मिटटी का कटान तेजी से जारी है और जलधारा में भूमि समा रही है। सबसे ज्यादा यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है , जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जिला प्रशासन पूरी मुश्तैदी के साथ स्थिति से निपटने के लिए काम कर रहा है.

REPORT- BHEEM SHANKAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…