भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की प्रेस वार्ता

Uncategorized

अयोध्या(जनमत):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह ने किया प्रेस वार्ता।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद का चुनाव चल रहा है। इस चुनाव में छात्र राजनीति की उपज संघर्ष के प्रयास तथा नौजवान के प्रति एक समस्याओं के समाधान हेतु सड़क पर संघर्ष करने वाले इस क्षेत्र में सर्वाधिक 3 बार विधान परिषद सदस्य चुने गए। देवेंद्र प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पुनः प्रत्याशी घोषित किया है। वही होने वाले स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव मे कामेश्वर सिंह ने सभी अयोध्या के स्नातक मित्रों से जो मतदाता बन चुके हैं उनसे अपील किया। कि देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करें और 30 जनवरी को देवेंद्र प्रताप सिंह को विजई बनाने का काम करें यह निवेदन करने के लिए अयोध्या आया हूं।

वही कामेश्वर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि आप सभी लोग जानते हैं देवेंद्र प्रताप सिंह 2016 के पहले समाजवादी पार्टी मे थे। समाजवादी पार्टी के समय में बजारिया हिस्ट्रीशीटर जो जनपद आगरा का रहने वाला है। ऐसे अनिल यादव को लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर सरकारी संरक्षण में लोक सेवा आयोग के माध्यम से जिस तरह से भर्ती घोटाला हुआ। वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में अभी तक नहीं हुआ है। वही कामेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय नौकरी पाने का तीन ही माध्यम था। या तो वो मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, का रहने वाला हो। या समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, का रिश्तेदार हो।या एक जात का हो। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री की जाती का हो। इसी आधार पर उस समय जितनी भी नियुक्तियां होती थी। उस समय शत-प्रतिशत इसी आधार पर होती थी।

देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी की हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया है। और सदन मे खुलेआम समाजवादी पार्टी का सदस्य होते हुए भी। अखिलेश यादव की ओर इशारा किया। की आप इस प्रदेश के लाखों युवाओं की हत्या किए हैं। उनका दम तोड़ रहे हैं उनकी प्रतिभा का हनन कर रहे हैं। आप को मुख्यमंत्री पद से त्याग देना चाहिए। और अगर आप मुख्यमंत्री पद से त्याग नहीं देंगे। तो हम समाजवादी पार्टी से त्याग दे देंगे। और देवेंद्र प्रताप सिंह 2016 में समाजवादी पार्टी को त्यागपत्र दे दिया उसके बाद वह राज्यपाल से मिले प्रधानमंत्री से मिले राष्ट्रपति से मिले और मिलकर इस पूरे भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग किया ।

और समाजवादी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। और 2017 में देवेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उसी साल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव हो रहा था। और ऐतिहासिक मतों से देवेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत हुई। और समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय मे भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे कर्मठ योग संघर्ष के साथी जो स्नातकों की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। जो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है उनको भारी मतों से जीत हासिल कराने की अपील कामेश्वर सिंह ने सभी स्नातक मित्रों से किया है।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey