भाजपा नेता जया प्रदा पहुंची धर्म नगरी “वृंदावन”…

UP Special News

वृंदावन (जनमत):- सिने अभिनेत्री व भाजपा नेत्री जयाप्रदा धर्म नगरी वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी जी एवं अटल्ला चुंगी स्थित श्रीबालाजी देवस्थान में हनुमानजी के दर्शन व पूजा अर्चना कर देश में अमन-चैन व सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुईं सिने अभिनेत्री व भाजपा नेत्री जयप्रदा ने सर्वप्रथम ब्रजवासियों को होली की शुभकामना दी। वहीं 2024 में उनके द्वारा मथुरा से सांसद का चुनाव लड़े जाने की इच्छा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय तो पार्टी के शीर्ष नेताओं का ही रहेगा।

इसी के साथ ही आजम खां के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आजम खां का खेल तो खत्म हो चुका है, इसके लिए वे अदालत को भी धन्यवाद देती हैं कि सही निर्णय लिया। कहा कि आजम को जो सजा मिलनी चाहिए थी वो मिल चुकी है। साथ ही यह सजा सीख भी है कि राजनीति में भी एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

राजनीती पूरी तरह से निष्पक्ष होनी चाहिए और सभी को बराबर आदर और सम्मान करना चाहिए चूकी आप जैसा व्यवहार दूसरों से करेंगे उसी आचरण की उम्मीद आप भी कर सकतें हैं.

REPORT :- SAYYED JAHID… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..