दस हजार का इनामिया अभियुक्त हुआ गिरफ़्तार

दस हजार का इनामिया अभियुक्त हुआ गिरफ़्तार

CRIME UP Special News

महराजगंज (जनमत ) :- महराजगंज जिले के कोल्हुई पुलिस द्वारा 10 हजार के इनामिया अभियुक्त को शुक्रवार को महराजगंज सीमा की पुलिस
ने भारी बैसी मोड़ के जंगल के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शाहपुर थाना क्षेत्र का निवासी हैं। जिस पर कई संगीन अपराध करने के आरोप हैं।

दीनदयाल पुत्र गुलाब जो गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अरविंद कुमार दुबे पुत्र दयाराम निवासी मरखौना के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24-12- 21 को मोटरसाइकिल से वापस आते समय सफेद रंग की स्कार्पियो पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा 51,5000 बाइक में रखा था बंदूक दिखाकर छीन लिया गया | जिस के संबंध में महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और विवेचना कर रही थी।

इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । बाकी अन्य की गिरफ्तारी पुलिस ने पहली ही कर लिया था।उक्त आरोपित की तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। आज कोल्हुई थानाध्यक्ष महेंद्र यादव और उनके सहयोगियों ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Reported By :- Naveen Prakash Mishra

 

Published By :- Vishal Mishra