अधिवक्ताओं की मांग, …उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट”

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):-  कानपुर में वकीलों के द्वारा कानपुर जिला सत्र एवं न्यायालय के जिला जज पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया था। जिला जज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद वकीलों ने काम बंद करते हुए हड़ताल पर चले गए। उसके बाद कानपुर जिला जज ओर न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पिछले 15 दिन से लगातार हड़ताल पर गए कानपुर बार के वकीलों ने प्रदेश के सभी बार के वकीलों ने समर्थन मांगते हुए उनकी इस हड़ताल में शामिल होने के लिए आह्वान किया गया था।

इसी को लेकर अलीगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय बार के अधिवक्ताओं ने कानपुर बार के अधिवक्ताओं के आह्वान पर समर्थन देते हुए सड़कों पर उतर आए ओर सड़को पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके चलते सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। इसके साथ ही कानपुर बार के अधिवक्ताओं के हड़ताल मे समर्थन दे रहे अलीगढ़ बार के अधिवक्ताओं का कहना है कि कानपुर जिला सत्र एवं न्यायालय बार के अधिवक्ताओं के द्वारा जिला जज और न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद कानपुर बार के अधिवक्ता पिछले 15 दिन से लगातार हड़ताल पर हैं। कानपुर बार के अधिवक्ताओं ने उनके समर्थन में हड़ताल कर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया।

जिस पर अलीगढ़ बार के अधिवक्ताओं समेत प्रदेश के 65 जिलों के अधिवक्ताओं ने कानपुर में हड़ताल कर रहे वकीलों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया गया है इसके साथ ही समर्थन में प्रदर्शन कर रहे अलीगढ़ बार के अधिवक्ता कानपुर में हड़ताल कर रहे वकीलों की हड़ताल में शामिल होने की बात कही है।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अलीगढ़ जिला सत्र न्यायालय के बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य प्रतीक चौधरी ने वकीलों द्वारा सड़कों पर उतर कर सड़क जाम कर किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर बताया कि कानपुर जिला सत्र एवं न्यायालय के जिला-जज पर करीब 15 दिन पहले कानपुर के वकीलों के द्वारा जिला जज पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। कानपुर के वकीलों का कहना था कि वहां के जिला जज अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जिसके बाद कानपुर बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता जिला जज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद पिछले 15 दिन से हड़ताल कर रहे हैं।

आरोप है कि जिला जज के साथ-साथ कानपुर की पूरी न्यायपालिका भ्रष्टाचार में डूब गई है और वकीलों की सुनती नहीं हैं। पिछले 15 दिन से भ्रष्टाचार में लिप्त जिला जज के खिलाफ हड़ताल कर रहे कानपुर जिला सत्र न्यायालय बार के अधिवक्ताओं के आह्वान पर अलीगढ़ के अधिवक्ताओं के द्वारा हड़ताल कर अपना समर्थन दिया गया है।इसके साथ ही कल अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कानपुर में हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं के हड़ताल में समर्थन करते हुए शामिल होंगे। इसके साथ ही समर्थन में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग की कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को उत्तर प्रदेश में तत्काल लागू किया जाना चाहिए।

Reported By :-  Ajay Kumar

Published By :- Vishal Mishra