शादी के मंडप से बिन दुल्हन लौटी “बारात”…

UP Special News

अलीगढ (जनमत):– शादी के मंडप में दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते दहेज लोभी दूल्हा डाले के सामान को देखकर इतना ज्यादा नाराज़  हो गया कि उसने बरात लाकर शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया। दरअसल अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव सलगवा में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हा बेंड बाजे ओर ढोल नगाड़ों के साथ बारात चढ़ाने के बाद जब शादी के मंडप में पहुंचा जहां दहेज के सामान को देख कर दूल्हा बिफ़र गया ओर दहेज में उसकी मांग पूरी न होने के चलते उसने अपनी दुल्हन के साथ जयमाला सहित अन्य कार्यक्रम करने से मना कर दिया।

दूल्हे के इस फैसले से घराती सकते में आ गए। वहीं, इस घटना के बाद दुल्हा बिना दुल्हन के ही अपनी बारात लेकर वापस लौट गया। इस दौरान बारातियों ने दावत भी खाई. बताया जा रहा है कि एक लाख रुपये दहेज में नहीं मिलने पर बात बिगड़ गई। हालांकि दुल्हन के भाई ने पैर पकड़ लिए और दुल्हन ने भी दुल्हे की खुब खुशामद भी की गई। लेकिन जब दूल्हे ने शादी तोड़ दी तो दुल्हन मेहंदी लगे हाथों में थाने पहुंच गई और दहेज लोभी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दुल्हन के भाई ने दूल्हे  के पैर पकड़ लिए। दुल्हन ने भी खूब खुशामद की। लेकिन दूल्हा पक्ष भंवर डालने के लिए तैयार नहीं हुए।

दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती रही। लेकिन दहेज को लेकर पेंच फंस गया। पीड़ित परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बेटी की खुशी के लिए जो खर्च करना था। वह किया। वही एक लाख अतिरिक्त दहेज मांगने पर दुल्हन पक्ष ने हाथ जोड़ लिये, इसके बाद दुल्हन दहेज लोभी दूल्हे के खिलाफ शिकायत लेकर थाना छर्रा पहुंच गई और दूल्हे पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

REPORT- AJAY KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..