चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रसारण को नहीं लिया शिक्षकों ने “गम्भीरता पूर्वक”…

UP Special News

लालिपुर (जनमत):-  यूपी के ललितपुर  मड़ावरा, सोंरई सहित क्षेत्र में कई विद्यालयों के गेट पर देखे गए ताले बंद, तो कहीं एक शिक्षा मित्र की रही मौजूदगी. आपको बता दे कि  बुधवार की शाम जब भारत द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 जैसे ही चांद पर लैंड किया तो भारत विश्व का एक मात्र ऐसा कीर्तिमान रचने बाला दुनियां का पहला देश बन गया। जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई सफल लैंडिंग करा पाई हो। इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा से लगभग 40 दिनों पहले चंद्रयान 3 को पृथ्वी से लॉन्च किया गया जो कि अपने निर्धारित समय पर बिगत रोज शाम को छह बजकर चार मिनिट पर चांद पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को टेलिविजन के माध्यम से लाइव दिखाने हेतु शिक्षा विभाग के लिए निर्देशित किया गया था। किंतु विभागीय उदासीनता कहें या लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री के आदेशों की अवेहलना होती स्पष्ट रूप से विकासखंड मड़ावरा क्षेत्र में होती दिखाई दी।

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों में नहीं दिखाया गया। जिनमें कुछ विद्यालयों में करीब आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों का स्टाफ़ होने के बावजूद सिर्फ एक शिक्षामित्र ही मौजूद पाए गए। यह मामला ग्राम पंचायत सोंरई के कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल का है जहां प्रसारण के दौरान एक शिक्षा मित्र की मौजूदगी देखी गई तो वहीं अन्य विद्यालय स्टाफ नदारद रहा। इसके अलाबा कस्बा मड़ावरा में ही कई विद्यालयों में ताले लटके दिखाई दिए। जिससे साफ स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों की किस कदर धज्जियां शिक्षा विभाग के द्वारा उड़ाई गई। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा का दफ्तर कस्बा में ही स्थित है। इस प्रकार वही बुंदेली कहावत चरितार्थ हुई.. दिया तले अंधेरा…

वहीँ सुकपाल सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यापक के मुताबिक मैं वित्तीय इंचार्ज हूँ। यदि कोई अन्य बात है तो उसकी नैतिक जिम्मेदारी वहां की इंचार्ज की है. यदि ऐसा है तो यह गलत है, उचित कार्यवाही के लिए बीएसए को संस्तुति करूंगा।

REPORT- S.K SHARMA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH  PAL…