भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त प्रथम आगमन पर डॉ आशुतोष त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

UP Special News

प्रतापगढ़/जनमत। बहुजन समाज पार्टी से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने उपरान्त आज डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी के प्रथम नगर आगमन पर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनके कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात वाहन जुलूस भगवा चुंगी होते हुए मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा अंबेडकर चौराहा पहुंच कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उस दौरान सभी कार्यकर्ता जोशीले नारों के साथ रास्ते भर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और जय श्री राम का नारा लगाते हुए भगवा चुंगी पहुंच पर सभा में परिवर्तित हो गया।

 

डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में भाजपा की जरूरत है। अबकी बार 400 पार का नारा माननीय मोदी जी की गारंटी हम सबके लिए जरूरी है। और हम सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की द्वारा जारी जनकल्याणकारी नीतियों एवं उनके कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

REPORT BY – VIKASH GUPTA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR