राहुल गांधी रायबरेली से ठोकेंगे “चुनावी ताल” ….

UP Special News राजनीति

रायबरेली (जनमत):-  यूपी में एक तरफ मई की गर्मी ने जहाँ पारा चढ़ा रखा है वहीँ चुनावी गलियारों में भी प्रचार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, इसी कड़ी में   सोनिया गांधी रायबरेली पहुंच गई हैं। शुक्रवार को वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर जहां एक सप्ताह में दूसरी बार गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। उनकी मौजूदगी में सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

वहीं शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से जनसभा करके सियासी तपिश बढ़ाएंगे। वैसे तो रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को है। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा, लेकिन शुक्रवार का दिन इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।  प्रदेश में इसी कारणवश जमकर प्रचार का माहौल भी देखने को मिल रहा है चुकी अब मतदान को लेकर ज्यादा समय शेष भी नहीं है.