युवा सर्जन डॉ आनन्द मिश्र ने महिला को दिया नया “जीवनदान”…. 

Exclusive News UP Special News

लखनऊ (जनमत):- धरती के भगवान् कहे जाने वाले  डॉक्टर  वास्तव में  मरीजों के लिए ईश्वर  के स्वरुप   होतें हैं और जीवन मरण के बीच झूल रहें मरीज को मौत के मुंह से निकालकर एक नया जीवन देने का काम करते हैं इसी कड़ी में  राजधानी के डॉ.  श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में  एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहाँ एक महिला के पेट से 8 किलो के ट्यूमर को एक युवा डॉक्टर ने सफलतापूर्वक बाहर निकालकर उसे नया जीवनदान दिया. 

आपको बता दे की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में  उषा नाम की महिला भर्ती  हुई जिसके  पेट में काफी बड़ा ट्यूमर दो वर्षो से उनके पेट में था| दूसरी तरफ  मरीज की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही थी और दो सप्ताह पूर्व उषा ने ओपीडी में डॉक्टर आनंद मिश्र को दिखाया उनका  हीमोग्लोबिन भी काफी कम था जिसकी वजह से महिला की शारीरिक स्थिति भी ठीक नही थी | जिस वजह से  तत्काल  ऑपरेशन  किया जाना भी जरूरी था.   जिसके बाद उषा देवी को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया  था.

जिसके बाद  मरीज के स्वास्थ में सुधार आने लगा और दो सफ्ताह बाद 17/05/2024 को उषा का ऑपरेशन डॉ आनंद द्वारा किया गया| जिसमे काफी बड़ा ट्यूमर लगभग 8 किलो के करीब पेट से  निकाला  गया|वही बताया गया की डॉक्टर आनंद मिश्र की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में तैनाती के बाद  इसी अस्पताल में जरूरी सर्जरी होने लगी है | जिसके लिए लोगो को अब SGPGI और KGMU में नहीं  भटकना पड़  रहा है. फिलहाल  ऑपरेशन किये गये  मरीज की स्थिति  अच्छी है वही मरीज से बात करने के बाद उनके परिजनों ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया और  मरीज अब खतरे से बाहर होने के साथ ही स्वस्थ है. 

SPECIAL REPORT- ABHILASH BHATT..