बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

UP Special News

उरई/जनमत। बारसात शुरू होने के साथ ही बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। आज गुरुवार को अपर जिलाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों कालपी तहसील के शेखपुर खास तथा गुढ़ाखास में चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के लोगों को बाढ़ के बचाव के गुर बताए गए। इसके अलावा ग्राम के लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी कालपी, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

सिंचाई विभाग के द्वारा परियोजनाओं का भी अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के द्वारा बनाए गए बांध का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत शेखपुर खास में कैंप लगाकर चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें गांव के दर्जनों लोगों ने शिरकत की। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर अपर जिलाधिकारी ने निराकरण किया। आने वाले मानसून की आहट के पूर्व बाढ़ के नियंत्रण के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार हो गया है।

REPORTED BY – SUNIL  SHARMA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR