सपा ने आन्या पैलेस में मनाया संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस

UP Special News

चित्रकूट/जनमत। समाजवादी पार्टी ने आन्या पैलेस में संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ने संविधान मानस्तम्भ का अनावरण किया।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, पूर्व लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयालाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, सपा नेता सूरज पटेल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, गुलाब खा, वरिष्ठ नेता मान सिंह पटेल, सपा नेता लवलेश यादव, सीताराम कश्यप, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह पटेल, पूर्व प्रधान हरिमोहन यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रमा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, पूर्व प्रधान चंचल चित्त पटेल, बांदा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा। निजाम सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष राजा यादव समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR