भाकियू टिकैत ग्रुप ने निकाली “ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा”…

UP Special News

बहराइच (जनमत) :-  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज जनपद बहराइच में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की तरफ से शहर में ट्रैक्टर रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई,भारतीय किसान यूनियन के तमाम किसानों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला और केंद्र एवं उत्तरप्रदेश की सरकार को किसानों से जुड़े मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर फैसला लेने की अपील किया.

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार से किसानों की कर्जमाफी, छुट्टा जानवरों से राहत एवं गन्ने के बकाया भुगतान की मांग करते हैं
ओमप्रकाश वर्मा ने यह भी कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और उसे अमल में लाकर किसानों की परेशानियों को दूर करना चाहिए।

REPORT- RIZWAN KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..