स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

UP Special News

महराजगंज/जनमत। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है। यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चप्पे चप्पे पर पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए है। सीमा पर सीसीटीवी और सादे लिवास में भी जवान आने जाने वालों पर नजर रख रहे है। महराजगंज जनपद से सटे इंडो नेपाल सीमा के सभी थानो को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढा दी है। भारत से नेपाल जाने वालों या नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति और गाड़ियों की सघनता के साथ तलाशी ली जा रही है।


आपको बता दें कि महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर एसएसबी जवान लगातार गश्त कर रहे है। बीते दिनों नेपाल से आतंकी गतिविधियों और मादक पदार्थो के बड़े मामले सामने आने के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेसियां कोई चूक नही चाहती है। इसके लिए अब सीमा पर जवान सीसीटीवी और खुफिया टीम के जरिए सीमा पार से आने वालों पर नजर रख रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कैसे रोका जाए इसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक खाका तैयार किया है। सोनौली सीमा पर ही नही बल्कि जिले से लगी पूरे सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है।

REPORTED BY – NAVEEN MISHRA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR