आज का राशिफल 12 सितंबर 2025: मिथुन राशि वालों को मिलेगी शुभ खबर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 12 September 2025 in Hindi – आज मिथुन राशि के लिए शुभ समाचार, मेष राशि वालों को ऊर्जा और सिंह राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। जानें सभी राशियों का हाल।

आज का राशिफल 12 सितंबर 2025: मिथुन राशि वालों को मिलेगी शुभ खबर, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 12 September 2025 – आज 12 सितंबर, शुक्रवार के दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। इन ग्रहों की स्थिति से आज कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार के योग हैं तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

ऊर्जा से भरे रहेंगे और समाज में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

सिरदर्द और नेत्रपीड़ा जैसी समस्या हो सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार चलता रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

यात्रा के योग हैं और शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि

व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजगार में उन्नति होगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

सावधानी बरतें। दुर्घटना का योग है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान का सहयोग रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल वस्तु पास रखें।

तुला राशि

जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी-पेशा में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। ज्ञान और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टालें। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि 

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां का सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है। बाकी स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि 

पराक्रमी बने रहेंगे। व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार उत्तम रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

मीन राशि 

धन का प्रवाह बढ़ेगा। लिक्विड फंड में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य और प्रेम का सहयोग मिलेगा। निवेश फिलहाल टालें। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।