कन्नौज में अंतरराज्यीय अवैध शराब गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख की शराब बरामद

उप्र के कन्नौज जनपद में अंतरराज्यीय अवैध शराब गैंग का सदस्य गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 50 लाख की शराब बरामद हुई है।

कन्नौज में अंतरराज्यीय अवैध शराब गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख की शराब बरामद
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में अंतरराज्यीय अवैध शराब गैंग का सदस्य गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 50 लाख की शराब बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कन्नौज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाल चौराहा अंडरपास से यह कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्थान निवासी जयसिंह पुत्र चेनाराम को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से आईशर डीसीएम UP 22 CT 1012 गाड़ी भी जब्त की गई। डीसीएम से 545 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 4,836 लीटर, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंतरराज्यीय अवैध शराब गैंग से जुड़ा है।

मामले में कोतवाली कन्नौज में मु.अ.सं. 528/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 207 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।