इश्क में कातिल बना युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, इंस्पेक्टर भी हुए घायल

CRIME UP Special News

एटा/जनमत। जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में गुरुवार को हुए वीभत्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारहरा थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पच्चीस हजार के इनामी हत्यारे प्रेमी को पुलिस ने आमने सामने की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारे को अलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारे के पास से 315 बोर तमंचा और दो खोखा कारतूस कत्ल में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में गोली लग गई। वहीं मारहरा थाना प्रभारी जे पी अशोक को भी हाथ में गोली लगी है जिससे इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल हत्यारे और जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर को जिला मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है। वहीं एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और घायल इंस्पेक्टर का हाल चाल लेने मेडिकल कालेज पहुंचे हैं।


घटना के संबंध में एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गुरुवार को मारहरा थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी माया प्रकाश की कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई बार करके आरोपी द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई थी। उसी घटना का ये नामजद आरोपी था। जैसे ही इसका मोबाइल खुला इसकी लोकेशन पर मारहरा थाना पुलिस और एसओजी इसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम देख कर इसने फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमे बदमाश को पैर में गोली लगी वहीं हमारे एक इंस्पेक्टर को भी हाथ में गोली लगने से वह घायल हुए हैं।

गांव वालों को शक था कि ये और भी हत्याएं कर सकता है इसलिए घटना के बाद ही इस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था।आरोपी मृतक माया प्रकाश की बेटी से जबरन व्याह रचाना चाहता था। जिसका विरोध माया प्रकाश करता था। बेटी की शुक्रवार को बारात आनी थी। आरोपी चाहता था की बेटी की शादी न हो। इसलिए उसने उसके पिता की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस और आला कत्ल वरमाद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि लड़की की शादी तोड़ने के लिए और भी हत्याएं कर देता। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर को भी भर्ती कराया गया हैं।

REPORTED BY – NAND KUMAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR