परिवारिक कलह के कारण महिला टीचर ने लगाई फांसी

CRIME UP Special News

सहारनपुर/जनमत/10 सितम्बर 2024 मंगलवार। जिले में एक महिला टीचर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने परिवारिक कलह के कारण सुसाइड किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना सदर बाजार की विनोद विहार कॉलोनी का है। थाना सदर बाजार की विनोद विहार कॉलोनी में दलबीर अपनी पत्नी सोनिका के साथ किराये के मकान में रहते हैं। सोनिका बागपत की रहने वाली है और कॉस्टेबल दलबीर देवबंद का रहने वाला है। दलबीर एटा में तैनात है। महिला की सहारनपुर में पोस्टिंग है। महिला का पति छुट्‌टी लेकर अपने घर आया हुआ था। देर रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद पति घर से बाहर चला गया। तभी महिला टीचर सोनिका ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मकान मालिक ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

REPORTED BY – ANIL VERMA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR