सितारों से भरी फिल्म कलंक आज हुई रिलीज

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। करण जौहर ने आलिया के लुक को सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर किया है। 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने।

फिल्म कलंक आज थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान पार्टीशन के समय की कहानी है। फिल्म का पहला शो शुरु हो चुका है और वही दर्शकों से मिली जुली  रिस्पांस भी सामने आ रही है। जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी अच्छी लग रही है, वहीं कुछ को खास नहीं लग रही| आलिया दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। लाल जोड़े में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कलंक भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म लगभग 2 घंटे 45 मिनट की है वरुण और माधुरी दीक्षित की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। यह फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को ऑडियंस से मिली जुली रिस्पांस मिली है। कुछ ने फिल्म की खूब तारीफ की.. तो कुछ ने फिल्म को बुरी तरह नकार दिया। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल और इंटेंस बताई जा रही है।

यह एक लव स्टोरी है, जो आपको इमोशनल कर जाएगी। यह करण जौहर की  ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 वर्ष से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी नजदीक थी। बताया जाता है कि इस फिल्म में उस दौर की कहानी दिखाई जाएगी जब तवायफों और लोहारों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे। कलंक में वरूण, आलिया, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।