मुंबई में डॉ दीप्ति शर्मा ,श्री दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित

देश – विदेश मनोरंजन

मुंबई (जनमत):-  श्री दादा साहब फाल्के सिने आर्टिस्ट एंड टेक्निकल एसोसिएशन मुंबई द्वारा सोमवार को मुंबई में आयोजित 2024 के अवार्ड में डॉक्टर दीप्ति शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में श्री दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया गौरतलब है दीप्ति शर्मा 30 से अधिक वर्षों से मीडिया के विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही हैं| इतना ही नही मीडिया के साथ-साथ वह निरंतर लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं|

आपको बतादे की दीप्ति एक नेचुरोपैथी डॉक्टर भी हैं दीप्ति ने अभी तक के करियर में कई नेशनल चैनल के लिए काम किया है| जिसमें सोनी चैनल ,दूरदर्शन ,जी नेटवर्क ,यूटीवी ,डिस्कवरी आदि प्रमुख है | दीप्ति ने 2000 से ज्यादा टीवी और 800 से अधिक स्टेज शो में  एंकर रही हैं इससे पूर्व दीप्ति शर्मा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं | गौरतलब है दीप्ति शर्मा का भाग्यम के नाम से कार्यक्रम न्यूज़ 18 चैनल पर रोजाना प्रसारित हो रहा है| इस समारोह में एक्टर भारत डा बोलकर, मेघना मलिक सुप्रिया शुक्ला फिल्म निर्देशक तुषार त्यागी आदि सम्मानित किए गए|

SPECIAL REPORT- ABHILASH BHATT

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY