तौकीर रज़ा बुद्धि हीन है:- राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला

UP Special News राजनीति

कौशांबी (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िला पहुचे भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व वित्तराज्य मंत्री भारत सरकार शिव प्रताप शुक्ला ने इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा के विवादित बयान पर पलट वार करते हुए कहा कि तौकीर रज़ा बुद्धि हीन है। और बुद्ध हीन लोगो के बारे में ज़्यादा कुछ कहा नही जा सकता है। अग्निपथ पर हो रहे बवाल पर बोले कि विपक्ष युवाओ को बरगला रहा है। श्री शुक्ला परशुराम सेव समिति के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में पहुचे थे |

भरवारी कस्बे में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में राज्यसभा सदस्य, मुख्य सचेतक भाजपा राज्यसभा/पूर्व वित्तराज्यमंत्री भारत सरकार शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सनातन धर्म की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि धर्म वही है जो दूसरों का हित करे।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है। हमने कहा कहे को है भाई, जो इस देश मे आते है, और आक्रमण करते है। सोमनाथ जैसे पवित्र स्थल को तोड़ देते है। वो इस देश मे पहले संसाधनों पर अधिकार जगाएंगे। नरेंद्र मोदी आते है तो राम मंदिर बनने लगता है। काशी विश्वनाथ भी पूरा हो जाता है। नरेंद्र मोदी जब कोई जनकल्याणकारी योजना लाते है तो हिन्दू में भी बाटते है, मुसलमान, ईसाई में भी बांटेगे। जो भी गरीब है उसमें बांटेगे। उन्होंने तो नही कहा कि किसका अधिकार पहले है।

आगे कहा कि जब अरब कंट्री में अज़ान देते है तो वज़ू करते है। वो पानी हथेली में लेकर ऊपर करते है तो वजू पूरा हो जाता है। हिंदुस्तान में तो इतना पानी है तुम इसे कहे करते हो भाई। यहां तो इतना पानी है कि पूरा का पूरा नहाओ, तो तुम को नहाना भी अच्छा नही लगता है। ओवैसी गाली देने लगते है। स्लामी फोबिया हो गया है। इस देश मे जाती मुगलों के टाइम में शुरू हुई। पहले तो सनातन धर्म था।

Reported By – Rahul Bhatt

 

Published By –  Vishal Mishra