राहुल और अखिलेश की जोड़ी पर धामी का “तंज”…

राजनीति

दिल्ली एनसीआर (जनमत) :-         लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार में जुटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब अपने परिवार की परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सके तो समझा जा सकता है कि वे कितने कमजोर हैं।नता नरेन्द्र मोदी को तीसरी वार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। दस वर्ष पहले और आज का भारत देख लीजिए। खुद ही गर्व महसूस करेंगे। अभी तक 200 सीटें खाते में आ चुकी हैं। सातवें चरण तक 200 से ज्यादा और सीटें हम जीतने जा रहे हैं।

मोदी ने गरीब कल्याण और विकास के काम किए हैं। इसके साथ विपक्ष की साजिश भी सामने लाना जरूरी है। एक वर्ग विशेष की वकालत की जा रही है। इसीलिए मोदी कह रहे हैं कि अपने जीतेजी एक वर्ग विशेष के लिए आरक्षण लागू नहीं करने देंगे।राहुल और अखिलेश की जोड़ी सरकार के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार और अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। जब राहुल अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सके। इसी से जमीनी हकीकत समझी जा सकती है। रहुल के बयान को गंभीरता से कोई नहीं लेता है तो वह सनातन धर्म पर हमले करने लगते हैं। सांप्रदायिकता का राग अलापने लगते हैं।
PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…