हम नई ऊर्जा,नई उमंग-नए संकल्पों के साथ बढ़ेंगे “आगे”…

राजनीति

राजनीती (जनमत):-  लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को झटका लगा है और चार सौ पार का नारा देने वाला एनडीए 300 पार के लिए तरस गया है। अभी तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों में काफी नुकसान झेलना पड़ा, साथ ही महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है। कांग्रेस ने इसे जनता की जीत बताया।

गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा  ‘भाजपा को तीसरी बार मिली यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। इस जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के हर भू-भाग में मेहनत करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूँ। भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी हैं। आप सभी ने जिस परिश्रम से उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक गली-गली, घर-घर जाकर मोदी जी के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा है, वह सचमुच सराहनीय है। मैं आप सभी को इस भगीरथ प्रयास के लिए मनपूर्वक शुभकामनाएं देता हूँ। मुझमें पुनः अपना विश्वास प्रकट करने के लिए गाँधीनगर लोकसभा क्षेत्र की जनता को नमन करता हूँ। क्षेत्र के विकास व क्षेत्रवासियों की समृद्धि और उन्नति के लिए मैं निरंतर संकल्पित भाव से कार्य करता रहूँगा। विकसित भारत के निर्माण में गाँधीनगर की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मैं कटिबद्ध हूं। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक-एक व्यक्ति को मिले और गाँधीनगर देश के सबसे विकसित क्षेत्र में से एक बने, यह सदैव मेरी प्राथमिकता रहेगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..