दुल्हन को मायके छोड़कर दुल्हा फरार, पुलिस से न्याय दिलाने की लगाई गुहार

UP Special News

फतेहपुर/जनमत। जिले में दुल्हन को मायके छोड़कर दुल्हा फरार हो गया। दुल्हन जब मायके से ससुराल पहुंची तो ससुराल के लोग घर में ताला लगाकर भाग गए थे। दुल्हन अब पुलिस अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगा रही है।


बतादें कि बकेवर थाना क्षेत्र के इसेपुर गांव की रहने वाली युवती से औंग थाना क्षेत्र के मितईखेड़ा गांव के रहने रोहित पटेल ने कोर्ट मैरिज कर उसे दिल्ली में कई महीनों तक साथ में बनाएं रखा। इसके बाद मायके में छोड़कर फरार हो गया। कई दिनों तक जब दुल्हा रोहित अपनी पत्नी कोमल को लेने नहीं आया तों दुल्हन उसके घर पहुंच गई। दुल्हन के ससुराल पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले घर में ताला मारकर भाग गए थे। दुल्हन दरवाजे पर खड़े होकर ससुराल के लोगों का इंतजार करती रही किन्तु जब कोई नहीं आया तो दुल्हन ने पुलिस से संपर्क कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

REPORT BY – BHIM SHANKAR

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR