भाजपा प्रत्याशी ने भदोही से दर्ज की “जीत”…

UP Special News

भदोही (जनमत) :- देश में  हुए लोकसभा चुनाव में यूपी के भदोही जिले से  भारतीय जनता पार्टी के डा.विनोद कुमार बिंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी त्तृणमूल कांग्रेस पार्टी /इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी को 44072 मतों से हराकर विजयी हुए। डॉ विनोद कुमार बिंद को 459982 मत मिले तो वही ललितेशपति त्रिपाठी को 415910 मत मिले। कुल 10 प्रत्याशियों में तीसरे स्थान पर बसपा के हरिशंकर 155053 मत, चौथे स्थान पर प्रेमचंद बिंद 13689, पांचवें स्थान पर राज नारायण पटेल 6206 मत ,छठे स्थान पर राम प्रकाश मिश्रा 5270, सातवे स्थान पर सुशील 5261 ,आठवें स्थान पर डा. श्यामधर तिवारी 4848, नौवें स्थान पर कृष्णदेव 4597, दसवें स्थान पर धीरेंद्र कुमार तिवारी 2948, नोटा 11229 मत प्राप्त हुए।

विजयी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के डा.विनोद कुमार बिंद को प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…