मिट्टी खुदाई के दौरान युवती की मिट्टी में दबकर “मौत”…

UP Special News

अलीगढ़  (लखनऊ)  :- यूपी के अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव जटपुरा में शुक्रवार की सुबह उस वक्त दर्दनाक हादसा सामने आया है। जब गांव जटपुरा में नानी के यहां रह रही बुलंदशहर निवासी 18 वर्षीय तारावती अपनी सहेली के साथ मिट्टी से लिपाई करने के लिए अपने घर से पीली मिट्टी लेने के लिए गई थी। तभी गांव के बाहर निर्माण कार्य कराने के लिए जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढों के पास मिट्टी खोदते समय दोनों सहेलियों के ऊपर अचानक भरभरा कर मिट्टी की ढाए गिरने के चलते दोनों लड़कियां मिट्टी के अंदर गड्ढों में दब गई। जिसमें ननिहाल में रह रही 1 अट्ठारह वर्षीय लड़की तारावती की मिट्टी के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही दूसरी लड़की की कमर में गंभीर चोट लगने के चलते उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 18 वर्षीय लड़की की मौत के बाद परिवार के लोगों में चीत्कार और कोहराम मचा हुआ है।

आपको बताते चलें कि प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव जटपुरा में उस वक्त दर्दनाक हादसा सामने आया है। जब बुलंदशहर जिले के गांव निवासी एक 18 वर्षीय लड़की पिछले काफी समय से थाना छर्रा क्षेत्र के गांव जटपुरा अपनी ननिहाल में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह 18 वर्षीय तारावती अपनी सहेली के साथ गांव के बाहर जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढों के पास से घर में मिट्टी की लिपाई पुताई करने के लिए मिट्टी लेने के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के बाहर जेसीबी मशीन से खोदे गए उन गड्ढों में मिट्टी खोदते हुए मिट्टी की ढाए गिरने से नानी विद्या देवी के साथ ननिहाल में रह रही 18 वर्षीय मासूम लड़की तारावती की मिट्टी में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। तो वही दूसरी लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 18 वर्षीय लड़की की जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढों में मिट्टी के अंदर दबने की सूचना मिलते ही परिवार सहित सैकड़ों लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया और मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मिट्टी के अंदर दबी दोनों लड़कियों को मिट्टी की ढाए के नीचे से घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक 18 वर्षीय तारावती की मिट्टी खोदते हुए मिट्टी के गड्ढे में दबकर मौत हो गई। जबकि दूसरी लड़की के कमर में चोट होने के चलते ग्रामीणों द्वारा गंभीर हालत में उसको आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 18 वर्षीय तारावती की मौत के बाद परिवार के लोगों में चीत्कार और कोहराम मचा हुआ है।

गांव जटपुरा निवासी ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि गांव के बाहर जेसीबी मशीन से जमीन में गड्ढे खुदवा कर कोई कार्य कराया जा रहा था। उसी के पास जटपुरा गांव निवासी दोनों लड़कियां सुबह घर का चूल्हा और मकान की लिपाई करने के लिए जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढों के पास मिट्टी लेने के लिए गई थी तभी गड्ढों के पास से मिट्टी खोदते हुए अचानक मिट्टी की ढाए उन दोनों लड़कियों के ऊपर गिर गई और दोनों लड़कियां मिट्टी खोदते हुए मिट्टी के अंदर गड्ढों में दब गई। वही बुलंदशहर निवासी मृतक लड़की के परिजन बब्बू की माने तो उसकी बेटी 18 वर्षीय तारावती मिट्टी लेने के लिए गई थी। तभी मिट्टी के अंदर दबकर उसकी मौत हो गई। बेटी की मिट्टी के नीचे दबकर मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अपनी मृतक बेटी की ननिहाल पहुंच गए।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..