राहुल गांधी पर सदन में किये गये टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने किया अनुराग ठाकुर का पुतला दहन

UP Special News

सिद्धार्थनगर/जनमत। लोकसभा सदन में राहुल गाँधी के जातिगत जन गणना की मांग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा टिप्पणी किए जाने को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अनुराग ठाकुर का पुतला दहन किया गया।

यह पुतला दहन मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर किया गया और भाजपा व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया गया। वहीं मामले को लेकर जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा टिप्पड़ी व गाली दिये जाने के विरोध में यह पुतला मुख्यालय पर फूंक कर विरोध जाहिर किया गया है।

REPORTED BY – DHARAMVEER GUPTA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR