अंतृमहाविद्यालयीय महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अंतृमहाविद्यालयीय महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

UP Special News

अयोध्या (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या के रिकाबगंज स्थित राजामोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय अंतृमहाविद्यालयीय महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | अंतृमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अभय सिंह प्राचार्य साकेत महाविद्यालय,व विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर आशीष प्रताप सिंह अवध विश्वविद्यालय से रहे।

आये हुए अतिथियों का राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य मंजूषा मिश्रा ने बुके देकर व रामनामा उड़ा कर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं आए हुए अतिथियों का पीजी कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत वंदन गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

और मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अंतृमहाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में आठ टीमें है और इसमें लगभग 35 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। जिसमें बहराइच, गोंडा, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, जनपद के छात्र-छात्राएं हैं।

 

 

ये दो दिवसीय प्रतियोगिता में कराटे प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को होगा। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर आए अभय सिंह ने बताया कि यह कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो बहुत ही अच्छा है सभी बच्चों को खेल में रुचि लेना चाहिए। क्योंकि प्रदेश सरकार भी खेल को बढ़ावा दे रही है। खेल खेलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

मुख्य अतिथि के तौर पर अभय सिंह ने इस प्रतियोगिता में खेलने आए हुए सभी बच्चों आशीर्वाद दिया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। वही राजामोहन पीजी कॉलेज की प्राचार्य मंजूषा मिश्रा ने बताया कि हमारे विद्यालय में दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है |

 

 जिसमें कई जनपदों से आये बच्चों ने भाग लिया‌ है। ये महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में लगभग 35 बच्चे कराटे प्रतियोगिता में खेल रहे हैं। और कल इसका समापन होगा। वहीं  मंजूषा मिश्रा ने कहा कि सभी बच्चों को खेल में रुचि लेकर सभी को खेल खेलना चाहिए खेल खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है |

 

सर्वांगीण विकास होता है। यह कराटे खेल हमारी ही मातृभूमि की है। जिसको चाइना ने अपना लिया। अब इस खेल को हम लोग बढ़ावा दे रहे हैं। आत्मरक्षा के लिए बहुत ही अच्छा है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा है जो इसको सीखकर अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra