इंडिया गठबंधन की जीत पर सांसद का माला पहनाकर किया गया “स्वागत”… 

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :- यूपी के अयोध्या जिले में इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को मिला जीत का सर्टिफिकेट, जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार ने अवधेश प्रसाद को दिया जीत का सर्टिफिकेट,दिया।लगभग 55000 वोट से जीते हैं। अवधेश प्रसाद अयोध्या मे इंडिया गठबंधन प्रतियासी अवधेश प्रसाद की ऐतिहासिक जीत दर्ज किया।वही समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष भगवान दीन निषाद ने अवधेश प्रसाद की जीत पर पुष्पराज चौराहे पर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पहुंच कर अवधेश प्रसाद का माला पहना कर स्वागत किया और जीत की खुशी मे मिष्ठान वितरण कर सभी को जीत की बधाई दिया।

इस दौरान कहा की ये जीत जनता की जीत है ये जीत सविधान की जीत है। मै अयोध्या और पुरे देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होने इंडिया गठबंधन का साथ दे कर ऐतिहासिक जीत दिलाई है।वही समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष भगवान दीन निषाद ने कहा की जिस तरह से अयोध्या की जनता परेशान थी बेरोजगारी महंगाई से जिस तरह से चौड़ीकरण में लोगों का मकान दुकान टूटा है। और उचित मुआवजा नहीं मिला है। लोग परेशान थे बाहरी लोग अयोध्या में आकर व्यापार कर रहे हैं। अयोध्या की गरीब जनता ठेले पर अगर अपना व्यवसाय कर रही है।तो उस पर अत्याचार किया जाता है। उसको मारा जाता है भगाया जाता है जनता परेशान थी। अब जनता ने अपना मत देकर इंडिया गठबंधन की जीत हासिल किया। मैं सभी को धन्यवाद करता हूँ। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो जो वादा इंडिया गठबंधन के लोगों ने किया है उन वादों को पूरा किया जाएगा और देश में खुशहाली आएगी।

REPORT- AZAM KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…