उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर रामपुर खास पहुंची धन्यवाद यात्रा

UP Special News

प्रतापगढ़/जनमत। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के नाम किया। सांगीपुर के सामुदायिक सभागार में आयोजित धन्यवाद दिवस में इण्डिया गठबंधन के प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मंगापुर, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर, अमावां में धन्यवाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सांगीपुर के धन्यवाद दिवस में प्रमोद तिवारी ने कहाकि जनता के विश्वास से इण्डिया गठबंधन को देश भर में मिली मजबूती। जनादेश के अनुरूप केन्द्र में सरकार बनाने का प्रयास जारी रहेगा। सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस एवं सपा कार्यकर्ताओ को जीत के लिए धन्यवाद दिया।
अपने संबोधन में सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने भाजपा की मोदी सरकार की गिनाई खामियां। यूपी में सपा सरकार के अगले विधानसभा चुनाव में वापस लौटने का किया ऐलान। कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गठबंधन की जीत यूपी में लिखेगी विकास की विधानसभा चुनाव में नई कहानी।
सीएलपी नेता मोना ने प्रतापगढ़ समेत प्रदेश में गठबंधन के निर्वाचित सभी सांसदो की जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। धन्यवाद दिवस का संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल यादव व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। स्वागत प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व आभार प्रदर्शन डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया।
कांग्रेसी जिंदाबाद के नारो से गूंज उठा दिखा समूचा रामपुर खास, कार्यकर्ताओं का जोश देख गदगद दिखे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा व नवनिर्वाचित सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल।

 

REPORTED BY – VIKASH GUPTA

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR