उद्यान विभाग एवं खाद प्रसंस्करण विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

UP Special News

अयोध्या/जनमत। अयोध्या के गुप्तार घाट स्थित उद्यान विभाग मे कई सालो से कार्यरत दैनिक श्रमिक मज़दूर ने गुप्तार घाट के उद्यान विभाग के गेट पर बैठ कर विभाग के खिलाफ नारे बाज़ी किया और विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोग उद्यान विभाग एवं खाद प्रसंस्करण विभाग के कर्मचारी है। हम लोगों ने अपनी मांगो को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया है। हमारी माँग है कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सभी दैनिक श्रमिक कर्मियों की सूची मांगी गयी थी। लेकिन जिसमें सभी दैनिक श्रमिकों को 2001 के बाद अब तक दिखा दिया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा शासन में चिट्ठी भेजी गयी है कि हमारे यहाँ 2001से कोई भी कर्मचारी हमारे यहाँ दैनिक वेतन भोगी काम नहीं कर रहा है। जबकि हम लोग 2001 से लेकर अब तक हमारे विभाग में लगभग 120 की सख्या में कर्मचारी काम कर रहे है। जो दिन प्रतिदिन अधिकारियों के गार्डन में काम करते है। पूरे अयोध्या मे जहाँ जहाँ गार्डन है वहां पर हर जगह हमारे यहाँ के कर्मचारियों को भेजा जाता है, और कर्मचारियों से दस से बारह घंटे की ड्यूटी पूर्णता ली जाती है। और हम लोगो को टेज़री के माध्यम से भुगतान किया जाता है। ज़ब कि हमारे विभाग के अधिकारी लिख कर भेज रहे है कि हमारे यहाँ कोई दैनिक श्रमिक का कार्य नहीं होता है। हमारी मांग है की हमारे उद्यान विभाग के जितने दैनिक श्रमिक है उनको परमानेंट किया जाये। और महगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन 18000 प्रतिमाह किया जाए। जो दैनिक श्रमिक है उनका सही डाटा शासन में भेजा जाये। ठेकेदारी व्यवस्था होने से रोका जाए। और हमारा बकाया वेतन दिया जाये और समय से वेतन भुगतान किया जाये,यही हमारी मांग है।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR