कोहरे ने अपना असर दिखाना कर दिया “शुरू”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- दिसंबर में पहली बार फिर से एक्यूआई 443 पहुंच गया, जो दिवाली के बाद से सबसे ज्यादा रहा। एक्यूआई का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब कोहरा और स्मॉग मिल जाते है तो एक्यूआई बढ़ने से यह और भी खतरनाक हो जाता है। हवा की गति थमते ही स्मॉग और कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

26 दिसंबर से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद वेस्ट यूपी में मौसम साफ होगा और ठंड भी बढे़गी। कुछ दिन पहले एक्यूआई 100 था जो सोमवार को 370 रहा था। अभी दो तीन दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी।

Posted By:- Ankush Pal…