गद्दा फैक्ट्री में आग के तांडव में 7 मज़दूर झूलसे, 2 की हालत नाजुक

UP Special News

कानपुर देहात/जनमत/21 सितम्बर 2024 शनिवार। कानपुर देहात के रनियाँ थाना क्षेत्र के रनियाँ औद्योगिक क्षेत्र के खानपुर खड़ंजा रोड स्थित आरके पालीपैक फैक्ट्री जो कि फोम गद्दा बनाती है। फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने से ह्ड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे मज़दूर जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में फैक्ट्री में काम कर रहे 7 मज़दूर आ गए। सभी 7 मज़दूर आग से झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ 2 मज़दूरों की हालत नाजुक देख कर उन्हें कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। दमकल की 4 गाड़ियों ने खासी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग से लाखों रुपयों का नुक्सान हुआ है। वहीं अभी भी कुछ मजदूर लापता हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।


वहीं अगर डीएम एसपी की माने तो फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद सभी सक्षम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है। फायर टीम आग बुझाने में लगी है। आग की घटना में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। गम्भीर मरीजो को कानपुर नगर रेफर किया गया है। कुछ मजदूर है जिनको अभी ट्रेस नही किया जा सका है। टीमें काम कर रही है।

REPORTED BY – AKHILESH TRIVEDI

PUBLISHED BY – MANOJ KUMAR